Jocks -- गोपाल की बगल में बैठी महिला ने जब, बस में किया कुछ ऐसा


DAILY JOKES

गोपाल की बगल में बैठी महिला ने जब, बस में किया कुछ ऐसा



गोपाल की बगल में बैठी महिला ने जब, बस में किया कुछ ऐसा
गोपाल सुबह-सुबह लोकल बस से ऑफिस जा रहा था। उसके बगल वाली सीट पर एक महिला अपने बच्चे के साथ बैठी हुई थी। महिला के हाथ में टिफिन था, जिसमें हलवा रखा हुआ था। वह बच्चे को हलवा खिलाने की कोशिश कर रही थी पर बच्चा नखरे कर रहा था। महिला बार-बार बच्चे से कह रही थी, ‘बेटा, जल्दी से हलवा खा लो नहीं तो मैं इसे बगल में बैठे अंकल को दे दूंगी।’बच्चे को शायद भूख नहीं थी, इसलिए वह टिफिन की तरफ देख भी नहीं रहा था। महिला बार-बार वही बात दोहरा रही थी,‘जल्दी से खा लो वरना हलवा अंकल को दे दूंगी।’ जब काफी देर हो गई तो गोपाल बोला, ‘बहनजी, आपको जो फैसला करना है, जल्दी कीजिए। आपके हलवे के चक्कर में मैं चार स्टॉप आगे आ गया हूं!

Popular posts from this blog

खाली डिब्बा

Text Art-- Anime girl in bikini

Story:- बोले हुए शब्द वापस नहीं आते